कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के जहानपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज में शनिवार को भारत के महान समाज सुधारक, क्रांतिकारी विचारक और महिला शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। प्रधानाचार्य ने महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक और लेखक थे। उन्होंने पूरे जीवन जातिगत भेदभाव, छुआछूत और महिलाओं के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। पुणे में जन्मे फुले ने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में देश का पहला लड़कियों का स्कूल स्थापित किया। 1873 में 'सत्यशोधक समाज' की स्...