छपरा, मार्च 10 -- राष्ट्र निर्माता शिक्षकों ने किया नमन छपरा। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने केवल महिलाओं की शिक्षा और विधवा विवाह के लिए ही संघर्ष नहीं किया, बल्कि समाज में व्याप्त कई कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई। उस समय प्रचलित छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध उन्होंने साहसपूर्वक संघर्ष किया और समाज को जागरूक ...