शामली, जून 24 -- शामली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद इकाई शामली के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम एवं सीडीओ को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल बीएसए से भी मिला। जिलाध्यक्ष डॉ. पूनम तोमर ने के नेतृत्व में संघ द्वारा डीएम को सौंपे गए मांग-पत्र में जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण, नए कक्षों के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने, विद्यालयों की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ के समक्ष विद्यालयों की टूटी हुई बाउंड्रीवालों के निर्माण, जलभराव की समस्या के समाधान तथा महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा गया। बीएसए को बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में मा...