मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ऊषा चौहान और महामंत्री रश्मि मिश्रा ने शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद वर्तमान में विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। दोपहर 12 बजे के बाद भीषण गर्मी के कारण स्कूल भवनों की छतें और दीवारें अत्यधिक तपने लगती हैं, जिससे कक्षाओं का तापमान काफी बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- महिला शिक्षक संघ ने उठाई विद्यालय का समय बदलने की मांग अधिकांश विद्यालयों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित है और अघोषित कटौती के कारण बच्चों व शिक्षकों को ...