मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कम्पोजिट स्कूल घाटमपुर की शिक्षिका को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित करने के बाद 60 किमी दूर मड़िहान तहसील के प्राथमिक विद्यालय नीमडीह से सम्बद्ध कर दिया। बीएसए की इस कार्रवाई पर महिला शिक्षकों में आक्रोश है। महिला शिक्षकों ने डीएम से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। महिला शिक्षकों का कहना है कि नरायनपुर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय कंदवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीआरसी नरायनपुर में सम्बद्ध कर दिए। जबकि बीआरसी पर निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरज सिंह को बनाए रखने से जांच कार्य भी प्रभावित हो रहा है। महिला शिक्षकों ने बीएसए पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब सरकार महिला और अन्य शिक्षकों को उसके घर के करीब तैनात करने पर विचार कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.