इटावा औरैया, मार्च 2 -- ग्राम उतरई में तैनात महिला शिक्षक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर शाम पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव लाया गया, जहां सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतका सोनी शर्मा की मौत के बाद से ही मायके पक्ष में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी, ताकि किसी प्रकार की स्थिति न बने। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के छोटे भाई सचिन शर्मा ने बहन को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य बदहवास नजर आए। मृतका के बड़े भाई शिवकुमार ने बताया कि जसवंतनगर थाना पुलिस ने...