विकासनगर, मार्च 7 -- सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत सहायक प्राध्यापिकाओं और महिला कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पारंपरिक जौनसारी ढांटू भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रदीप कुमार, रिंकूदास भारती, वरुण प्रसाद सेमवाल, भरत सिंह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में गम्भीर सिंह, साहिल राय, गम्भीर तोमर, मुकेश तोमर, रितेश चौहान एवं नरेश चौहान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...