औरैया, अप्रैल 1 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रठा के बाहर महिला और उसके चार वर्षीय पुत्र को कार से फेंककर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी और कार को थाने ले आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर खास के मजरा रठा निवासी राघवेंद्र प्रजापति की पुत्री अर्चना की शादी करीब पांच वर्ष पहले कन्नौज जनपद के सौरिख क्षेत्र के ग्राम फूलमपुर निवासी शिवम प्रजापति के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद अर्चना को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि उसे मायके जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक कार से अर्चना और उसके चार वर्षीय पुत्र कार्तिक को गांव के बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे रामपुर खास के ...