मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के छह थानेदारों को हटाकर नए थानेदार की पोस्टिंग की गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया। हटाए गए थानेदारों में से कई के अकुशल व्यवहार की लगातार शिकायत एसएसपी को मिल रही थी। चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं होने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। औराई में पहली बार महिला पदाधिकारी को थानेदार बनाया गया है। औराई के थानेदार राजा सिंह को गायघाट का थानेदार बनाया गया है। उनकी जगह औराई थाने की अनुसंधान इकाई में पोस्टेड एसआई हेमलता कुमारी को थानेदार की कमान सौंपी गई है। वहीं, गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल का स्थानांतरण अहियापुर थाने की अनुसंधान इकाई में किया गया है। मनियारी थानेदार जयप्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण साइबर थाना में किया गया है। उनकी जगह अहियापुर थाने के अपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.