गोरखपुर, मार्च 9 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के मछलीगांव के कचरे टोला में दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व अभद्रता की। पीड़िता चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कचरे टोला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम करीब 5 बजे वह अपनी बेटी के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के पवन गुप्ता, अमन गुप्ता, रेशमा देवी और कंचन गुप्ता वहां पहुंचे। सभी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की भतीजी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुर...