लखनऊ, सितम्बर 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति-5 के तहत बुधवार को प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया। शहरों से लेकर गांव तक महिला व बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाई गई। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में मोबाइल वैन, कैनोपी और स्टॉल लगाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित पेंशन योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। प्रमुख सचिव, महिला कल्याण लीन जौहरी के निर्देश पर यह प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.