मधेपुरा, मई 15 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के अलग-अलग उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को महिला और बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- महिला व बालिका सशक्तिकरण की गयी जानकारीकार्यशाला का उद्देश्य चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि एसपी डां संदीप सिंह के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित महिला अभया बिग्रेड की टीम में शामिल सव इंस्पेक्टर बंदना कुमारी, कांस्टेबल पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, रिंकू कुमारी व मोनिका गौतम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग उच्च माध्यमिक विद्यालयों में महिला और बालिकाओं के बीच आए दिन हो रही छेड़खानी के खिलाफ जागरूक किया। जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय चौसा में आयोजित कार्यशाला में सब इंस्पेक्टर बंदना कुमारी ने कहा कि थाना स्तर पर गठित महिला अभया बिग्रेड टीम के द्वारा स्कूलों में प्...