महिला व बच्चे संग भाड़े पर ऑटो लेकर लूटने वाले गैंग का खुलासा
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर/ सरैया, हिटी। जैतपुर थानांतर्गत हुए ऑटो लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। गिरोह के शातिर महिला व बच्चों के साथ ऑटो भाड़े पर लेकर सुनसान जगह पर लूटपाट करते थे। घटना में शामिल महिला समेत दो शातिरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सीएनजी ऑटो और आधार कार्ड बरामद किया गया है। गिरोह के तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। एसडीपीओ पश्चिमी-एक सुचित्रा कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को बोचहां इलाके के ऑटो चालक मो. साबिर को अज्ञात लोगों ने मुजफ्फरपुर से साहेबगंज जाने के लिए रिजर्व किया था। ऑटो में दो पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चा सवार हुआ। यह भी पढ़ें- 2 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा; बिहार के मुजफ्फरपुर में लूट की गजब की कहानी सामने आई देर रात जैतपुर थाना क्षेत्र के कोलवारा गांव के पास सुनसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.