सासाराम, फरवरी 16 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत संझौली गांव निवासी अभिषेक कुमार ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी के लापता होने की शिकायत शनिवार को स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 14 फरवरी की सुबह नेहा कुमारी अपनी बच्ची को लेकर बिना बताए घर से निकल गई थी। उस समय अभिषेक अपने सैलून में काम कर रहे थे। परिजनों ने घर और आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मायके पक्ष से भी संपर्क किया गया, जहां से उसके वहां नहीं पहुंचने की जानकारी मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.