लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम कस्बे में चल रहे निजी हॉस्पिटल में महिला और नवात की मौत हो गयी है। परिजनों के भारी हंगामे पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीप निवासी जमैठा थाना फरधान ने बताया कि उसकी बहन प्रीति देवी(24) की शादी साल पहले मुकरेहटा थाना नीमगांव में विपिन के साथ हुई थी। बुधवार की रात प्रीति को प्रसव पीड़ा हुई है। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले गये। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया है। उसके बहनोई विपिन उसको कस्बे में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने खून की कमी बताई। यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत पर झंझारपुर के एक निजी अस्पताल में तोड़फोड़ और पथराव रात में ही में किसी तरीके से खून की व्यवस्था करके चढ़ाया गया। रात में ही डॉक्टर ने ऑपरेशन कर...