सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- बाजपट्टी। पथराही गांव स्थित एक पोखर से महिला सहित उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामदगी के मामले में मंगलवार की शाम दहेज हत्या की एफआईआर थाना में कराई गई। मृतका अंशु कुमारी के पिता सुरसंड थाना क्षेत्र के सहिनयापट्टी निवासी सोहन राय द्वारा कराई गई इस एफआईआर में मृतका के पति नरहा निवासी राकेश राय, ससुर कृष्णदेव राय, सास मनतोरिया देवी, दयादिन रूबी देवी, चचेरा ससुर रामप्रताप राय सहित सात परिजनों को आरोपित किया है। पुलिस ने सास मनतोरिया देवी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एफआईआर के मुताबिक अंशु की शादी 2020 में हुई थी। वादी का आरोप है कि अभियुक्तों की ओर से दहेज में दो लाख रुपए की मांग की जाती थी। नहीं देने पर अंशु के साथ मारपीट की जाती थी। प्रताड़ित होकर भी वह ससुराल में रहती थी। कई बार पंचायत हुई। फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.