लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महिला व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। महिला हेल्पलाइन नंबर-181 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 का लोगों के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिससे सड़कों पर जीवन यापन कर रहीं निराश्रित महिलाओं व बच्चों की पहचान, सुरक्षा और पुनर्वास किया जा सके। अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास लीना जौहरी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में इन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...