महिला व किशोरी से मारपीट, चार नामजद पर रिपोर्ट दर्ज
औरैया, जून 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा आजाद नगर गढ़ा में एक महिला और उसकी किशोरी पुत्री के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला आजाद नगर गढ़ा निवासी सोनी पत्नी ब्रजेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही अतुल पुत्र वेद प्रकाश, बादल पुत्र सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश पुत्र रामधनी तथा सत्य प्रकाश पुत्र रामधनी एक राय होकर उसके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोग आगबबूला हो गए और लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी किशोरी पुत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.