गौरीगंज, अप्रैल 18 -- अमेठी।कोतवाली क्षेत्र अमेठी के ताला गांव निवासी संजू विश्वकर्मा पत्नी मोहित विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम वह पार्लर से स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही उसने स्कूटी अपने पड़ोसी मामा के घर पर खड़ी किया तभी गांव की ही मधु सोनी, पत्नी राजकुमार व उसके पुत्रों अंकित, सूरज व सनी ने मिलकर उसपर लाठी डंडों से हमलाा बोल दिया। उसे बचाने आए उसके ससुर को भी मारा पीटा। गांव के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग गए। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...