मधुबनी, मार्च 6 -- पंडौल,एक संवाददाता। विधवा महिला के साथ मारपीट को लेकर पंडौल थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी तीरा देवी ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा है की घटना की सुबह उनकी तीन पुत्री बाहर में होली खेल रही थी। इस दौरान उनके ग्रामीण आशीष कुमार शाह गौतम कुमार राय घर में घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने घर में रखें सामान समेत बाइक ट्रैक्टर को भी तोड़फोड़ करने लगे| इस दौरान बीच बचाव करने आई मेरी पुत्री के साथ ही मारपीट की गई| आसपास के लोग जब दौड़े सभी आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में उक्त महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है। जिसके आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...