प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। जिला महिला व्यापार मंडल के विस्तार के लिए सोमवार को बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अवंतिका टंडन ने प्रीति जायसवाल को इवेंट ऑर्गनाइजर तथा भावना गुप्ता को प्रोग्राम मैनेजर के रूप में नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की एवं उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महासचिव पल्लवी अरोड़ा, उपाध्यक्ष हिना खान एवं कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी मो. अकरम शगुन आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...