प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महिला व्यापार मंडल की ओर डफरिन अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। संगठन की पदाधिकारियों ने वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना, उनसे संवाद किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों और उनके तीमारदारों ने इस सेवा कार्य के लिए महिला व्यापार मंडल के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने कहा कि बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। जिला महासचिव पल्लवी अरोड़ा ने कहा कि महिला व्यापार मंडल आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार करता रहेगा। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान एवं जिला कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही। इसी क्रम में जिला महिला व्यापार मंडल की सलोरी इकाई की ओर से ध्वजारोहण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.