बांदा, फरवरी 16 -- बांदा। महिला वैश्य समाज की जिला इकाई की जिलाध्यक्ष अंजूरानी दमेले के नेतृत्व में गरीब बेटी की शादी के लिए सहयोग दिया। दुरेड़ी गांव के निवासी दिवंगत कारेलाल प्रजापति की बेटी की शादी 25 फरवरी को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। इस जानकारी पर महिला वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष ने संगठन की सभी महिलाओं को बुलाकर मीटिंग की। गरीब बेटी को शादी के लिए जरूरी सामान और आर्थिक सहयोग किया। मां बुधिया देवी, भाई कुबेर ने संगठन का आभार जताया। कार्य मे संगठन की ममता नगरिया, नीलिमा पुरवार, नम्रता गोयल, वैशाली ओमर, ज्योति पुरवार, सरिता सोनी, दीपाली ओमर, रजनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शोभा गुप्ता आदि ने सहयोग किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.