नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- सेमीफाइनल में जगह बनाने की मामूली उम्मीदों के बीच श्रीलंका की टीम शुक्रवार को कोलंबो में महिला एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले में नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। इसके अलावा बाकी बचे लीग मैच में भी अनुकूल नतीजों की उम्मीद करेगी। श्रीलंका फिलहाल चार अंकों और माइनस 1.035 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए चामरी अटापट्टू की अगुवाई वाली टीम को पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा और लगातार अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी जिसमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की उसके दोनों बचे हुए मुकाबलों में हार भी शामिल है। इसके अलावा श्रीलंका को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड रविवार को पांचवें स्थान पर काबिज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.