जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 एवं पीजी वोकेशनल कोर्स के सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्राएं 23 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकती हैं। इसके बाद Rs.500 के विलंब शुल्क के साथ 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म को भरा जा सकता है। वहीं 700 रुपए के विलंब शुल्क के साथ 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका प्रदान किया जाएगा। छात्राओं को बताया गया कि परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...