जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय की तरह अब जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भी सत्र विलंबित होने लगा है। बीएड सत्र 2024-26 के पिछड़ने से छात्राओं के सामने शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। नियमानुसार, यह सत्र जुलाई 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक तीसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा और परिणाम भी बाकी है। सत्र में देरी का असर बीएड के बाद स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिला लेने की तैयारी कर रही छात्राओं पर पड़ने की आशंका है। छात्राओं का कहना है कि समय पर बीएड पूरा नहीं होने की स्थिति में उन्हें पीजी में दाखिले के लिए अगले सत्र तक इंतजार करना पड़ सकता है। इससे उनका शैक्षणिक सत्र 2027 तक पिछड़ने की आशंका है।

कांग्रेस ने कुलपति से की विशेष पहल की मांग मामले को लेकर पू...