जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत अपने कैंपस को नशा मुक्त बनाने की पहल की है। विश्वविद्यालय परिसर में 'बायोटॉक्सा ड्रग एनालिसिस' मशीन स्थापित की गई है। इस उपकरण की मदद से छात्राओं में नशे की आदत की समय रहते पहचान कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा। इस उपकरण के सफल संचालन का विशेष प्रदर्शन शिक्षकों और छात्राओं के लिए किया गया। आगामी स्वतंत्रता दिवस पर इस मशीन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे विश्वविद्यालय को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया जाएगा। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. किश्वर आरा, डॉ. सुधीर कुमार साहू, डॉ. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, डॉ. सनातन दीप, डॉ. रत्ना मित्रा, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. नूपुर अन्विता, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ...