जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 13 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इंडियन योग एसोसिएशन की झारखंड राज्य शाखा और ग्रामीण उपकार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर आधारित होगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य विषय योग : कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति के लिए रखा गया है, जिसे जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न सत्रों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे बिष्टूपुर कैंपस में योगासन, प्राणायाम और ध्यान के प्रात:कालीन सत्र के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से बिष्टूपुर कैंपस के ही खरकई ऑडिटोरियम में योग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.