जमशेदपुर, जुलाई 20 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इस नए शैक्षणिक सत्र से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जहां छात्राओं के लिए बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की पढ़ाई का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैकल्टी की बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) के दो पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...