जमशेदपुर, अगस्त 12 -- महिला विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-1 और पीजी सेमेस्टर-1 की छात्राओं को चांसलर पोर्टल के माध्यम से प्रवेश और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपार और एबीसी आईडी का वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया है। जिन छात्राओं ने अब तक यह वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द चांसलर पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग रहेगा, उनका विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। वेरिफिकेशन के दौरान छात्राओं का नाम, जन्मतिथि और लिंग आधार कार्ड के अनुसार सही होना आवश्यक है। आपार और एबीसी आईडी आधार कार्ड के जरिए ही जनरेट होती है। यह भी पढ़ें- अपार : 67 लाख छात्रों के अंकपत्रों के डिजिटल सत्यापन पर संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...