जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. इला कुमार ने कहा कि महिला विश्वविद्यालय झारखंड का पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें चार वर्षीय स्नाततक पाठ्यक्रम को समय से पहली बार पूरा किया गया है। कहा कि यहां समय से परीक्षा आयोजित की गई है। विश्विविद्यालय को नवाचार अनुसंधान विश्वविद्यालय का दर्जा मिला है। कहा कि इसरो संबंधित स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी महिला विश्वविद्यालय ने एमओयू किया है। कुलपति ने कहा कि सिदगोड़ा कैंपस में नई बिल्डिंग बनेगी। यहां शिक्षकों के लिए आवासीय परिसर बनेगा। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आवास बनेंगे। साथ ही प्रशासनिक बिल्डिंग एवं महिला छात्रावास भी बनाया जाएगा यह भी पढ़ें- महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...