जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मंगलवार को बिष्टुपुर के एक्सएलआरआई सभागार में भव्य माहौल के बीच शुरू हुआ। झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार के दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंचते ही कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 1990 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिन्हें आज डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं। सभागार की सीमित क्षमता को देखते हुए दो चरणों में डिग्री वितरण की अनूठी व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पहले चरण में 1100 और राज्यपाल के प्रस्थान के बाद शेष 890 छात्राओं को डिग्रियां बांटी जाएंगी। इस मौके पर विभिन्न संकायों की 53 मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक, चांसलर मेडल और अर्थ...