जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आगामी 8 सितंबर को एक्सएलआरआई में होगा। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार ने सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद राज्यपाल सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। समारोह में विश्वविद्यालय की कुल 1990 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 53 टॉपर छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक मेधावी छात्रा को चांसलर मेडल दिया जाएगा, जबकि दो छात्राओं को एक-एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ रेखा झा मेमोरि...