जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक (यूजी) की उन छात्राओं के लिए राहत की खबर है, जो वर्षों से मार्कशीट और डिग्री को लेकर असमंजस में थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्च में द्वितीय जेनेरिक इलेक्टिव स्पेशल परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। परीक्षा सत्र 2016-19 से लेकर सत्र 2021-24 तक की उन छात्राओं के लिए है, जिनकी डिग्री दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा न होने के कारण अधूरी या रिजेक्ट श्रेणी में थी। उल्लेखनीय है कि सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद प्रशासनिक त्रुटियों के कारण दूसरे जेनेरिक विषय की परीक्षा समय पर नहीं हो सकी थी। लगभग पांच वर्षों से छात्राएं अपनी पूर्ण मार्कशीट का इंतजार कर रही थीं। अब विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर 1, 2, 3 और 4 की छात्राओं को इस विशेष परीक्षा के माध्यम से अपना शैक्षणिक रिकॉर्ड सुधारने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.