महिला विवि में एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम के तहत मीडिया थ्योरी, रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, और टेलीविजन प्रोडक्शन की शिक्षा के साथ आधुनिक लैब और इंटर्नशिप के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के लिए पत्रकार, न्यूज़ एंकर, कंटेंट क्रिएटर और जनसंपर्क अधिकारी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बेहतरीन अवसर खुलेंगे। विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस अनूठे अवसर का लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.