महिला विवि के दीक्षांत स्थल पर अनशन की चेतावनी
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सैकड़ों छात्राओं के शामिल न हो पाने का विवाद बढ़ गया है। आठ सितंबर को एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। झारखंड छात्र मोर्चा ने सभी छात्राओं को शामिल करने की मांग को लेकर समारोह स्थल पर अनशन की चेतावनी दी है। संगठन के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ने कहा कि कन्वोकेशन में सीट की कमी का हवाला देकर हटाई गई सभी छात्राओं को शामिल करने की लिखित और स्पष्ट गारंटी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। विश्वविद्यालय को पांच सितंबर तक इस संबंध में सार्वजनिक रूप से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करनी होगी।पप्पू यह भी पढ़ें- महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत में 2200 छात्राओं मिलेगी डिग्री, लेकिन 1100 छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.