जमशेदपुर, मार्च 15 -- भारत सरकार के जल जीवन मिशन को धरातल पर उतारने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से जल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य सुरक्षित पेयजल की महत्ता को समझाना, जल संरक्षण की तकनीकों को बढ़ावा देना और जल प्रबंधन के प्रति सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। जागरूकता अभियान के दौरान विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली निकाली और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर लेकर लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया, जिसके माध्यम से जल सुरक्षा के गंभीर विषय को बेहद सरल और मार्मिक ढंग से आम जनमानस के सामने रखा गया।इसी कड़ी में छात्राओं ने सामाजिक...