महिला विवि की छात्राओं ने किया सिक्किम का शैक्षणिक भ्रमण
जमशेदपुर, मार्च 28 -- महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से पीजी सेमेस्टर चार की छात्राओं के लिए आयोजित सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 20 से 27 मार्च तक चले इस अध्ययन दौरे में विभाग की 52 छात्राओं ने पूर्वी सिक्किम के ऐतिहासिक ओल्ड सिल्क रूट का अवलोकन किया। सहायक प्राध्यापक प्रीति और सोमनाथ हल्दार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने ऋषिखोला, अरितार झील, और पदमचेन इको नेचर पार्क जैसे महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थल का दौरा किया। भ्रमण का मुख्य आकर्षण ज़ुलुक का प्रसिद्ध जिग-जैग मार्ग, थाम्बी व्यू प्वाइंट और कुपुप झील रहे, जहां छात्राओं ने उच्च हिमालयी भौगोलिक संरचना और वहां की विशिष्ट जलवायु का व्यावहारिक अध्ययन किया। विश्वविद्यालय का यह प्रयास छात्राओं के शोध कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने में सहायक सिद्ध हुआ, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.