महिला विवि का दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। कुलाधिपति सह राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की तैयारी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रह्मण्यन के अनुसार इस समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की मेधावी छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सत्र 2025-26 के पीएचडी धारक, कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की ऑनर्स तथा रिसर्च के साथ उत्तीर्ण छात्राएं शामिल होंगी। मास कॉम, बायोटेक, सीएनडी, बीबीए व बीसीए जैसे यूजी वोकेशनल कोर्स की छात्राएं भी इसमें होंगी। सत्र 2025-26 के एमए, एमएससी, एमबीए, एमएलआईसी जैसे पीजी एवं वोकेशनल कोर्स तथा सत्र 2024-25 के बीएड एवं बीपीएड पाठ्यक्रम की छात्राओं को भी डिग्री दी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.