कन्नौज, मार्च 23 -- तालग्राम, संवाददाता। बेहटा गांव में महिला को लेकर चल रहे विवाद ने एक अधेड़ किसान की जान ले ली। आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से आहत होकर किसान ने सोमवार सुबह गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मृतक दिनेश बाथम 50 वर्षीय के पुत्र जीतू पर एक महिला को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया जा रहा था। इसी बात को लेकर महिला के परिजन लगातार दिनेश और उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे। परिजनों का कहना है कि महिला के परिजन उन्हें आए दिन परेशान करते थे। इतना ही नहीं, पुलिस भी महिला को वापस लाने के लिए दबाव बना रही थी। जिससे परिवार मानसिक रूप से काफी तनाव में था। परिजनों ने आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.