देहरादून, अप्रैल 22 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में हरिद्वार सांसद ने कहा कि भाजपा इस बिल के जरिए देश की आधी आबादी को यह मौका देना चाहती कि वह आने वाले भारत के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे। लेकिन विपक्ष ने इरादतन इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होने आरोप लगाया है कि संपूर्ण विपक्ष ने बिना पढ़े ही नारी वंदन बिल का विरोध शुरु कर दिया था। कांग्रेस ने पहले ही यह तय कर लिया था कि इसका विरोध करना है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप, प्रदर्शन पटल पर रखे जाने के साथ ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया था। इससे कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच जगजाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.