शिमला, अप्रैल 18 -- लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ चुके और हार का सामना कर चुके हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शिमला में कहा कि कंगना रनौत ने यह बयान दिया कि हिमाचल प्रदेश में केवल एक ही महिला विधायक है, जबकि यह सही नहीं है। हिमाचल में 3 महिला विधायक हैं, जिनमें दो कांग्रेस और एक भाजपा की हैं। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि संसद में महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले लोगों को यह तक जानकारी नहीं है कि प्रदेश में कितनी महिला विधायक हैं। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाने के बाद अब इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विक...