महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी
हरिद्वार, सितम्बर 21 -- महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड कनखल में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। प्राचार्या प्रो. शशि प्रभा ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर को कराया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा कार्यकारिणी के छह सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। प्राचार्या ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। चुनाव के दौरान दो बाहरी पर्यवेक्षक और एक आंतरिक पर्यवेक्षक निगरानी करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राखी सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 22 से शुरू होकर 24 सितंबर को दोपहर दो बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- एमकेपी में छात्रा संघ चुनाव का बिगुल, 22 सितंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे 25 सितंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.