महिला वर्ग में बरेली एवं पुरुष वर्ग में गोरखपुर जोन बना चैंपियन
बरेली, जुलाई 25 -- रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मैदान पर आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग का खिताब बरेली जोन ने अपने नाम किया, जबकि पुरुष वर्ग में गोरखपुर जोन विजेता बना। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी रहे। 20 से 24 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 11 और महिला वर्ग की छह जोनल टीमों ने भाग लिया। लीग कम नॉकआउट प्रणाली पर आयोजित प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के कुल 24 मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बरेली जोन ने मेरठ जोन को 2-0 से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- अंतर जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का शाम को हुआ शुभारम्भ वहीं शुक्रवार को पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.