ललितपुर, अप्रैल 25 -- ललितपुर,संवाददाता। महरौनी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिदरवाहा निवासी एक ग्रामीण की शिकायत पर झांसी से आई एंटी करप्शन की टीम ने छपरट रोड पर वाचर और महिला वन रक्षक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद दोनों को कोतवाली सदर लाया गया और यहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिदरवाहा निवासी ठेकेदार उदयपाल सिंह पुत्र तेज सिंह ने किसानों से छूट प्रजाति की लकड़ियां खरीदी थीं। जिनको वह अच्छे दामों पर बेचना चाहता था। छपरट रेंज से ट्रक निकलने देने के लिए वन रक्षक प्रिया कुमारी और वाचर जाहर सिंह उनसे सात हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। यह भी पढ़ें- एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया दरोगा, 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने से पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.