महिला वकील पर जमीन की रकम न देने का आरोप
कानपुर, अप्रैल 17 -- कल्याणपुर, संवाददाता। आवास विकास-3 में महिला अधिवक्ता ने एक बुजुर्ग को बहला फुसलाकर उससे दो सौ वर्ग गज के स्थान पर 245 वर्ग गज का बैनामा करा लिया और जमीन की रकम भी नहीं दी। इतना ही नहीं, दबंग अधिवक्ता ने उस प्लाट को किसी अन्य को बेच दिया, जबकि पीड़ित का मामला न्यायालय में चल रहा है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर एसीपी कल्याणपुर को दी है। आवास विकास तीन निवासी केशव लाल गुप्ता के मुताबिक रकबा संख्या 1087 में उनके नाम पर पांच बिस्वा जमीन राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। कुछ वर्ष पूर्व आवास विकास तीन निवासी एक महिला अधिवक्ता ने बहला फुसलाकर उनसे दो सौ वर्ग गज जमीन लेने की बात कहकर 245 वर्ग गज का बैनामा करा लिया था। इतना ही नहीं महिला अधिवक्ता ने तय रकम का भुगतान भी उन्हें नहीं किया। इस संबंध में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.