नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता नोएडा के थाने में महिला वकील को कई घंटे तक बंधक बनाने और यौन शोषण के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके सात ही, शीर्ष अदालत ने गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त को घटना वाले दिन का सेक्टर 126 थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को डिलीट या नष्ट नहीं करने और उसे सीलबंद लिफाफे में रखने का आदेश दिया है। महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को घटना की तारीख को सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ संबंधित दंड प्रावधानों के तहत तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच एक विशेष जांच दल या सीबीआई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.