नोएडा, दिसम्बर 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थाने में महिला अधिवक्ता को बंधक बनाने और यौन उत्पीड़न के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उच्चतम न्यायालय में मामले की सुनवाई आगामी महीने की सात तारीख को होनी है। कई अन्य पुलिसकर्मियों पर भी मामले में संबंध में कार्रवाई होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है कि वह तीन दिसंबर को अपने घायल मुवक्किल के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने सेक्टर-126 थाने पहुंची थीं। आरोप है कि थाने के अंदर महिला वकील के साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया और उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। शिकायतकर्ता को पीटा गया और शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद महिला वकील की ...