अंबेडकर नगर, जून 24 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील में कार्यरत एक महिला लेखपाल ने अपने पूर्व पति और उसके साथियों पर मारपीट, गाली-गलौज, नगदी व कार मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का वर्णन तहसील जलालपुर में लेखपाल पद पर तैनात गुलनाज बानो पुत्री वली मोहम्मद, मूल निवासी ताजुद्दीनपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर ने कोतवाली जलालपुर में दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में उनकी शादी जौनपुर जनपद निवासी अली अहमद से हुई थी। आरोप है कि अली अहमद के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के कारण उनकी विदाई नहीं हुई और बाद में संबंध टूट गए।

मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार मंगलवार को अली अहमद अपने भतीजे मोहम्म...