आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील परिसर स्थित आवास में बुधवार की रात छत पर टहलते समय संदिग्ध दशा में गिरने से लेखपाल के पति की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लेखपाल पति का शव लेकर बिहार स्थित अपने घर चली गई। बिहार के नालंदा निवासी 40 वर्षीय प्रेमंचद सिंह की पत्नी सुनीता रानी लेखपाल हैं। उनकी तैनाती निजामबाद तहसील में है। तहसील परिसर में ही उन्हें आवास मिला है। उनके पास क्षेत्र के करियावर गांव का चार्ज है। प्रेमंचद अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ तहसील परिसर के आवास में रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 10 बजे प्रेमचंद खाना खाने के बाद छत पर टहलने के लिए चले गए। छत पर करीब तीन फिट की रेलिंग है। टहलते समय वे अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गए। इसके बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.